Pakur News : पत्थरघाटा गांव में लैंप्स निर्माण को लेकर ग्रामीणों का जोरदार हंगामा
ग्रामीणों ने ठेकेदारों और लैंप्स सचिव को घेरकर काम रुकवाया
महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत पत्थरघाटा गांव में लैंप्स निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के जेसीबी बुलाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ बैठक कर निर्णय लेने की मांग की है।
पाकुड़ : महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत के पत्थरघाटा गांव में सोमवार को लैंप्स निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी जानकारी के जेसीबी बुलाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया।

ठेकेदारों की पहचान नही हो पाया है। जबकि लैंप्स सचिव नयाग्राम गांव निवासी जोशीमुद्दीन शेख, अमृतपुर गांव निवासी चंचल मंडल, और रामपुर गांव निवासी अबसुद्दीन शेख भी मौजूद थे । ग्रामीणों ने लैंप्स सचिव समेत ठेकेदारों को घेरकर कार्य को रोक दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर लैंप्स निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, यह देखना होगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
