Chaibasa News : पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, टिंकू सिंह सहित दो युवकों पर जानलेवा हमला

अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी

Chaibasa News : पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, टिंकू सिंह सहित दो युवकों पर जानलेवा हमला

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती में देर रात चापड़ से हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पूर्वी सिंहभूम : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात हिंसक झड़प की घटना सामने आई, जहां चापड़ से किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टिंकू सिंह और उसके एक साथी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक संभल नहीं सके और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों को उठाकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की स्थिति पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते हमले को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Bokaro News : आ गया है मतदान का दिन, किसके सर सजेगा चास नगर निगम अध्यक्ष का ताज
बोकारो में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बीएसएल-पीरामल स्वास्थ्य का समझौता
बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम
नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर डीसी-एसपी ने दिया जरूरी दिशा-निर्देश
बोकारो में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 केंद्रों पर कल होगा मतदान
साहिबगंज में काली मंदिर व बायसी मंदिर चोरी मामले का खुलासा
भोगनाडीह में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख तय
नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 28 उम्मीदवार, मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन
सभी मतदान केंद्र व मतगणना हॉल धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित
डीसी-एसपी ने की प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण