Hazaribagh News : बड़कागांव लूटकांड के विरोध में व्यावसायिक संघ ने रखा एक दिवसीय बंद
चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने की मांग
बड़कागांव में नंदनी ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े लूट व गोलीबारी के विरोध में व्यावसायिक संघ ने एक दिवसीय स्वैच्छिक बंद रखा। व्यापारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
बड़कागांव : बीते 7 फरवरी को बड़कागांव डेली मार्केट के समीप नंदनी ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट कांड के वक्त प्रभु सोनी के हाथों से दिनदहाड़े 22 लाख रुपए की जेवरात की लूट व गोलीबारी मामले को लेकर श्मशान घाट सेवा समिति के आह्वान पर बड़कागांव के व्यवसायिक संघ ने इस घटना का विरोध करते हुए बड़कागांव को एक दिन का स्वैच्छिक बंद रखा। वहीं बड़कागांव व्यावसायिक संघ ने घटना की निंदा करते हुए अपनी सुरक्षा पर गहन विचार विमर्श के लिए बैठक की। मौके पर बैठक में पहुंचे बड़कागांव इंस्पेक्टर ललित कुमार ने व्यावसायिक संघ के बैठक में मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की छानबीन करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पड़कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

वहीं लूट कांड व गोलीबारी मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, कांग्रेस नेता रामसेवक सोनी, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, शमशान घाट सेवा समिति का अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, आदित्य साहू सोनी, शशि मेहता, सरोज सोनी, इंगलेश सोनी, रूपेश कुमार वर्मा, पारस कुमार सोनी, संतोष कुमार सोनी, मुकेश वर्मा, पप्पू सोनी के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
