जेसीआई रांची ने लगाया निःशुल्क दंत चिकित्सा व रक्तदान शिविर
42 रक्तदाताओं ने किया पंजीकरण, 56 लोगों की हुई दंत जांच
जेसीआई रांची द्वारा 8 फरवरी 2026 को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 42 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया और 56 लोगों की दंत जांच की गई।
रांची : जेसीआई रांची ने 8 फरवरी 2026 को सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर और एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। जेसीआई कार्यालय में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और जीवन बचाने की दिशा में योगदान देना था।रक्तदान शिविर: ‘बन कर रक्त दाता, दें किसी को जीवन की नई आशा’ इसमें कुल 42 सदस्यों ने पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम को सफल बनाने मैं नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक रांची का योगदान मिला ।

इन दोनों कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में अध्यक्ष जेएफडी अभिषेक जैन ,सचिव जेएफएम साकेत अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष जेसी ऋषभ जैन, वीपी कम्युनिटी जेएफएम अनुभव अग्रवाल,निदेशक ब्लड एंड हेल्थ कैंप्स जेएफएम अमन पोद्दार प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी रविश तोदी और सह-प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी प्रवीण अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई।
यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दि ।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
