जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार पर फोकस
कोडरमा के तिलैया शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने झंडा चौक और स्टेशन रोड सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से समर्थन मांगा।
कोडरमा: तिलैया शहर के झंडा चौक, स्टेशन रोड समेत सभी प्रमुख इलाकों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा।

गौरतलब है कि संतोष यादव नगर परिषद झुमरी तिलैया के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर अपने भावी विकास विजन से अवगत कराया और समर्थन मांगा।
उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने पर पूरे नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों के बीच अपना विजन पत्र भी वितरित किया।
