Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर

मतदान दलों की सुविधा पर विशेष ध्यान

Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर

कोडरमा में नगरपालिका निर्वाचन के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग हॉल, रिसीविंग एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कोडरमा : नगरपालिका निर्वाचन के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग हॉल, रिसीविंग सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। काउंटिंग हॉल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना कार्य पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न हो। रिसीविंग एवं डिस्पैच सेंटर के निरीक्षण के दौरान मतदान दलों की सुविधा, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, सहायता काउंटर, हेल्प डेस्क तथा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाएं

। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें स्वरोजगार की दिशा में पहल, 25 किसानों को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान