Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रथम मतदान पदाधिकारी को मतदाता पहचान की दी गई ट्रेनिंग

Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोडरमा नगरपालिका चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बाघीटांड अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मतपेटिका संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

 कोडरमा : नगरपालिका चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  कोडरमा श्री ऋतुराज  के आदेशानुसार प्रथम पाली में  पीठासीन पदाधिकारियों का एवं दूसरी पाली में प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त  रवि जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक  अजय कुमार की उपस्थिति में बाघीटांड स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय के चार  हॉल में संपन्न हुआ। उप विकास आयुक्त रवि जैन ने पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया सामग्री प्राप्त करते समय मतपेटिका , मतदाता  सूची सहित सभी महत्वपूर्ण सामग्रियों का बारीकी से मिलान चेक लिस्ट से कर लेना है एवं अपने दल के सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए  निर्वाचन आयोग के निदेशों का पालन करते हुए स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना उनकी प्राथमिकता है।

जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अजय कुमार ने  बताया कि पीठासीन पदाधिकारी अपने दल के नेतृत्वकर्ता होते हैं ।उनकी अभिरक्षा में ही मतपेटी रहती है ।अतएव मतदान के दौरान मतपेटिका को सुरक्षित रखने एवं  मतदान के पश्चात निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराकर  मतपेटिका के साथ सभी प्रकार के प्रपत्रों को स्ट्रांग रूम में जमा करना  उनका दायित्व है।

अलग अलग कमरों में प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय ,अश्विनी तिवारी एवं मनोज चौरसिया एवं राजेश्वर पाण्डेय ने पीठासीन पदाधिकारियों  के  मतदान के एक दिन पूर्व ,मतदान के दिन एवं मतदान के पश्चात  के कार्यों  की जानकारी दी।प्रशिक्षण में विधिक लिफाफा एवं अविधिक लिफाफे सहित सभी प्रकार के लिफाफों की जानकारी दी गई।प्रशिक्षक संजय सुमन, रामचंद्र ठाकुर,रविकांत रवि एवं विवेक रंजन ने मतपेटिका खोलने एवं सील करने के तरीके बताए।वही प्रशिक्षक नरेश यादव ,उमेश सिन्हा एवं दिलीप बरनवाल ने प्रथम मतदान पदाधिकारी के कार्यों को बताते हुए कहा कि वे मतदाता सूची के चिह्नित प्रति के प्रभारी होते हैं । उनलोगो ने मतदाताओं की पहचान वैध दस्तावेजों के आधार पर स्थापित कर वोटर लिस्ट में मार्किंग के तरीके बताए।

यह भी पढ़ें विदेश में फिर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

आज के प्रशिक्षण की व्यवस्था कोषांग के वरीय लिपिक प्रेम नारायण मेहता, शाहनवाज आलम ,महफूज आलम,अशोक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।आज का प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से होने से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मी काफी संतुष्ट दिखे एवं सभी ने मतपेटिका का हैंड्स ऑन प्रैक्टिस भी किया।

यह भी पढ़ें बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
नगर निगम चुनाव में अवैध होर्डिंग हटे, मेयर प्रत्याशी ने लगाया पक्षपात का आरोप
गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम का विशेष हेल्थ कैंप, जांच और इलाज पर भारी छूट
श्रमिक कानूनों के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी-मजदूर, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया नैतिक समर्थन
मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
गिरिडीह मेयर चुनाव में फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन
राजमहल अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न
साहिबगंज और पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल
रानीश्वर बागतिपारा में एनएसएस इकाई-3 का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
हजारीबाग में विद्यालयों के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा
Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण