मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
थानों को समयबद्ध केस निष्पादन और विधि व्यवस्था मजबूत रखने का आदेश
गिरिडीह में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट-कुर्की और सत्यापन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। महाशिवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।
गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में रविवार को एसपी डॉक्टर बिमल कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विगत माह में अपराध अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किए गए। एसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

बैठक में एसपी डॉ बिमल कुमार ने आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष तैयारी रखने का भी निर्देश सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल इंस्पेक्टर और थाना ओपी प्रभारियों को दिया।
