गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम का विशेष हेल्थ कैंप, जांच और इलाज पर भारी छूट

जनरल फिजिशियन से लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा

गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम का विशेष हेल्थ कैंप, जांच और इलाज पर भारी छूट

नवजीवन नर्सिंग होम के 34वें स्थापना दिवस पर 9 से 11 फरवरी तक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जिसमें 33 रुपये में परामर्श और जांच पर 33% तक छूट दी जाएगी।

गिरिडीह :  गिरिडीह के प्रसिद्ध नवजीवन नर्सिंग होम का 34 वां स्थापना दिवस 9 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर नर्सिंग होम प्रबंधन की तरफ से सेवा भाव से तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी नर्सिंग होम की संचालक  डॉ स्वाति बगेड़िया ने दी। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि समाज को सेवा देने के उद्देश्य से सोमवार 9 फरवरी से बुधवार 11 फरवरी तक अस्पताल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जरी समेत अन्य रोगों से संबंधित अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। शिविर में मात्र 33 रुपए भुगतान कर लोग चिकित्सक से परामर्श एवं इलाज करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि नवजीवन नर्सिंग होम में जितनी भी तरह की जांच की सुविधा है, जिनके तहत ब्लड टेस्ट, एक्सरे, ईसीजी समेत अन्य जांच में 33 प्रतिशत का छूट भी मिलेगा। वहीं दवाओं की खरीद पर भी मरीजों को छूट दिया जाएगा।

डॉ स्वाति बगेड़िया ने कहा कि मानव सेवा के जिस उद्देश्य से स्व डॉ दीपक बगेडिया ने नवजीवन नर्सिंग होम खोला था, हमारा भी प्रयास है कि अस्पताल की हर सेवाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सके। मौके पर अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
नगर निगम चुनाव में अवैध होर्डिंग हटे, मेयर प्रत्याशी ने लगाया पक्षपात का आरोप
गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम का विशेष हेल्थ कैंप, जांच और इलाज पर भारी छूट
श्रमिक कानूनों के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी-मजदूर, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया नैतिक समर्थन
मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
गिरिडीह मेयर चुनाव में फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन
राजमहल अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न
साहिबगंज और पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल
रानीश्वर बागतिपारा में एनएसएस इकाई-3 का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
हजारीबाग में विद्यालयों के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा
Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण