नगर निगम चुनाव में अवैध होर्डिंग हटे, मेयर प्रत्याशी ने लगाया पक्षपात का आरोप
मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत प्रशासन की कार्रवाई
गिरिडीह नगर निगम चुनाव के बीच प्रशासन ने अवैध होर्डिंग हटाए। मेयर प्रत्याशी कामेश्वर पासवान ने कार्रवाई पर पक्षपात का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने इसे निष्पक्ष बताया।
गिरिडीह : नगर निगम चुनाव को लेकर गिरिडीह निगम क्षेत्र में गहमा गहमी का माहौल है। मेयर एवं वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी चुनावी रंग में रंग गए हैं और प्रचार प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। वहीं चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में रविवार को प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए शहर में लगे अवैध चुनावी हेडिंग को हटाया गया। इस क्रम में शहर के विभिन चौक चौराहों पर प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए अवैध होर्डिंग पोस्टर को अधिकारियों की टीम ने हटा दिया। इस दौरान नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी कामेश्वर पासवान ने टावर चौक के समीप प्रशासन की इस करवाई का विरोध जताया।

