कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
विपरीत दिशा से आ रही बाइक से हुई सीधी भिड़ंत
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खूँटा चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया गया, जहां से दो को रेफर किया गया।
कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के खूँटा चौक के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक 12 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डोरंडा निवासी 60 वर्षीय उमाशंकर पांडेय अपनी 12 वर्षीय नतनी अंजली कुमारी को लेकर उनके पैतृक गांव मरचोई जा रहे थे। इसी दौरान खूँटा चौक से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे रजघट्टी निवासी 25 वर्षीय मो मनीर की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

Edited By: Susmita Rani
