महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष

शिव पूजा के साथ शुरू हुआ अहर्निश अष्टयाम, मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण

महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष

महाशिवरात्रि के अवसर पर रांची के पुराना विधानसभा मैदान, एचईसी धुर्वा में शिवशिष्यों द्वारा अहर्निश शिव संकीर्तन अष्टयाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

राँची : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवशिष्यों द्वारा पुराना विधान सभा मैदान एच॰ई॰सी॰, धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ हुआ। हर भोला,हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आये हुए आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

वैश्विक शिवशिष्य परिवार की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है जिसमें होमियोपैथीक तथा एलोपैथिक शिविर  के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच एवं दवा उपलब्ध कराई गई।पारस अस्पताल, धुर्वा के चिकित्सकों द्वारा आये हुए लोगों को निःशुल्क  चिकित्सा एवम दवाई उपलब्ध कराई गई। तथा हेल्थ फॉर साइड हॉस्पिटल के ओर से निःशुल्क  नेत्र  का उपचार किया गया।  कार्यक्रम में  वैश्विक शिवशिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार श्री अर्चित आनन्द ने महती भूमिका निभाई।

इस आयोजन में मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द तथा  शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष बरखा आनन्द एवम शिवशिष्य परिवार के सचिव अभिनव आनन्द, निहारिका आनन्द तथा आमंत्रित अतिथि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम  के सफल संचालन में कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों की संख्या लगभग दस हजार रही।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान