Giridih News : एयरपोर्ट की मांग, सुनील खंडेलवाल ने AAI को भेजा पत्र

नागरिकों को मिलेगी यात्रा में बड़ी राहत

Giridih News : एयरपोर्ट की मांग, सुनील खंडेलवाल ने AAI को भेजा पत्र

गिरिडीह जिले में हवाई अड्डा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पत्र भेजा है। उन्होंने जिले के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास हेतु एयरपोर्ट की आवश्यकता बताई है।

गिरिडीह : शहर के सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने नागरिक उड्डयन विभाग, भारत सरकार को पत्र भेज कर सूचित किया है कि गिरिडीह जिला झारखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण एवं बड़ा जिला है, जो खनिज संसाधनों, उद्योग, शिक्षा तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

इसके बावजूद गिरिडीह जिले में अब तक हवाई अड्डे की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, मरीजों एवं पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खंडेलवाल ने कहा है कि गिरिडीह जिले में एयरपोर्ट की स्थापना होने से न केवल जिले का आर्थिक एवं औद्योगिक विकास तेज़ होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, निवेश तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

खंडेलवाल ने आगे अपने पत्र में लिखा है कि गिरिडीह जिले में हवाई अड्डे की स्थापना अथवा निकट भविष्य में एयरपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सर्वेक्षण एवं कार्रवाई की जाये ताकि जिले के समग्र विकास को नई गति मिल सके।

यह भी पढ़ें नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैलेट पेपर से होगा मतदान

खंडेलवाल के पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र को श्री संजय दुलारे, (General Manager Operations), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, (Airport Authority of India) राजीव गांधी भवन, सफदरजंग एयरपोर्ट, नई दिल्ली के पास आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें पप्पू यादव मामले पर बढ़ा विरोध, जमशेदपुर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

व्यापक जनहित में खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि सरकार के द्वारा इस विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान