नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैलेट पेपर से होगा मतदान
साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैलेट पेपर से होगा मतदान
नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर साहिबगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने वैलेट पेपर से मतदान कराने की घोषणा की।
साहिबगंज : नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के संबंध में साहिबगंज नगर परिषद (अध्यक्ष) के निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर परिषद साहिबगंज, नगर पंचायत बड़हरवा एवं नगर पंचायत राजमहल से संबंधित निर्वाचन आंकड़े साझा किए गए।
नगर परिषद, साहिबगंज

नगर पंचायत, बरहरवा
नगर पंचायत बरहरवा में कुल 14 वार्ड हैं तथा 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 19,353 मतदाता हैं, जिनमें 9,785 पुरुष एवं 9,568 महिला मतदाता शामिल हैं। अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन प्राप्त हुए। कोई नामांकन अस्वीकृत या नाम वापसी नहीं हुई तथा कोई भी अभ्यर्थी निर्विरोध नहीं रहा।
वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 64 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 02 नामांकन अस्वीकृत, 05 नाम वापसी हुई तथा शेष 57 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
नगर पंचायत, राजमहल
नगर पंचायत राजमहल में कुल 14 वार्ड हैं तथा 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 17,859 मतदाता हैं, जिनमें 9,094 पुरुष एवं 8,765 महिला मतदाता शामिल हैं। अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 01 नामांकन अस्वीकृत एवं 01 नाम वापसी हुई। इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु 04 अभ्यर्थी शेष हैं। जबकि वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 48 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 01 नामांकन अस्वीकृत, 02 नाम वापसी तथा 02 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष 43 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत ने बताया कि इस बार मतदान वैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी एवं वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का वैलेट पेपर होगा। मौके पर मीडिया कर्मियों के द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 से संबंधित पूछे गए सवालों का जवाब पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) नगर पंचायत बरहरवा संजय कुमार दास, निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) राजमहल नगर पंचायत छुटेश्वर दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मतीन तारीक एवं सभी मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
