दुनिया का कोई भी धर्म या मज़हब हिंसा को समर्थन नहीं करता: बजरंगी महतो

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार को बताया चिंताजनक

दुनिया का कोई भी धर्म या मज़हब हिंसा को समर्थन नहीं करता: बजरंगी महतो

बजरंगी महतो ने कहा कि किसी भी धर्म में हिंसा का स्थान नहीं है। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।

साहिबगंज : हिन्दू धर्म रक्षा मंच के झारखंड प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि विश्व के लिए अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय विषय है कि बांग्लादेश में निरंतर हिंदू समुदाय के लोगों पर अत्याचार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह केवल किसी एक धर्म या समुदाय का प्रश्न नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के अस्तित्व और मूल्यों पर गंभीर आघात है। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में हिंसा, हत्या और अत्याचार को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। दुनिया का कोई भी धर्म या मजहब हिंसा को समर्थन नहीं देता।  

 उन्होंने आगे कहा कि पैगम्बर मुहम्मद ने मानवता, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया, ईसा मसीह ने प्रेम और क्षमा को सर्वोपरि बताया, वहीं भगवान बुद्ध ने अहिंसा और करुणा को जीवन का मूल सिद्धांत माना। इन महान विभूतियों की शिक्षाएं स्पष्ट करती हैं कि हैवानियत और निर्दयता का किसी भी धर्म से कोई संबंध नहीं हो सकता। इसके बावजूद जब किसी देश में अल्पसंख्यकों को केवल उनकी आस्था के कारण निशाना बनाया जाता है, तो यह मानव सभ्यता के लिए शर्मनाक स्थिति बन जाती है।

प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने आगे कहा कि आज आवश्यकता है कि विश्व के सभी राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय संगठन और मानवाधिकार संस्थाएं इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लें। किसी भी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं को नजरअंदाज करना अपराध के समान है। दोषी देशों और जिम्मेदार तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हिंसा करने वाले तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे। इसीलिए विश्व समुदाय को एकजुट होकर यह संदेश देना होगा कि अत्याचार और हत्या को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान