साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
सड़क, नाली और पेयजल की समस्याओं पर दिया भरोसा
साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 की पार्षद प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया ने अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।
साहिबगंज : वार्ड संख्या- 26 की वार्ड पार्षद प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया ने रविवार को अपने वार्ड के ज्योति मोड़, छोटा पचगढ़, काली स्थान मंदिर रोड, झंडा मेला रोड, विषहरी स्थान रोड समेत अन्य इलाकों का सघन दौरा किया और लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान पूनम किरण लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुईं और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा उनका मुख्य मुद्दा है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में पूनम किरण चौरसिया ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया। जगह-जगह उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। पूनम किरण ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे इसे कभी टूटने नहीं देंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वार्ड संख्या- 26 में समान रूप से विकास कार्य होंगे और इस क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
