साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा

दर्जनों समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क अभियान

साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा

साहिबगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 23 के पार्षद प्रत्याशी निलेश कुमार ने कबूतरखोपी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर समर्थन मांगा और छठ घाट परिसर में मूलभूत सुविधाओं के विकास का आश्वासन दिया।

साहिबगंज : नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या- 23 के पार्षद पद के प्रत्याशी निलेश कुमार ने कबूतरखोपी गाँव में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा और गांव के विकास से जुड़े अपने विजन को साझा किया। जनसंपर्क के दौरान निलेश ने कहा कि गंगा किनारे अवस्थित छठ घाट परिसर शहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में गांव के लोग और आम नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां मूलभूत सुविधाओं का सुधर होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत मिलने पर छठ घाट परिसर में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और हर व्यक्ति के साथ खड़े रहने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर कई लोगों ने भी अपने सुझाव साझा किए और सकारात्मक समर्थन का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान