डिमना रोड पर दो संदिग्ध बाबा हिरासत में, ठगी कनेक्शन की जांच
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन
By: Anshika Ambasta
On
डिमना रोड पर भिक्षा मांग रहे दो संदिग्ध बाबाओं को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। दोनों पर हालिया ठगी मामले में संलिप्तता का शक, जांच जारी।
पूर्वी सिंहभूम : उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि यही दोनों बाबा कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की घटना में शामिल थे और अब एक बार फिर इलाके में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों बाबाओं की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध लग रही थीं।

Edited By: Anshika Ambasta
