पप्पू यादव मामले पर बढ़ा विरोध, जमशेदपुर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

संगठन ने गिरफ्तारी को न्याय की भावना के विपरीत बताया

पप्पू यादव मामले पर बढ़ा विरोध, जमशेदपुर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

जमशेदपुर में भारतीय ओबीसी विचार मंच ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इसे अन्यायपूर्ण बताया और निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।

पूर्वी सिंहभूम : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय ओबीसी विचार मंच, जमशेदपुर ने राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।

भारतीय ओबीसी विचार मंच की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी करीब 31 साल पुराने मामले में की गई है, जो न्याय की भावना के विपरीत प्रतीत होती है। मंच का आरोप है कि इतने पुराने मामले में अचानक की गई गिरफ्तारी न केवल सवाल खड़े करती है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की छवि और उनके दायित्वों को भी प्रभावित करती है। संगठन ने पप्पू यादव को छह बार निर्वाचित सांसद बताते हुए उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय और संघर्षशील नेता करार दिया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पप्पू यादव हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाते रहे हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास करते रहे हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से न सिर्फ उनके समर्थकों में आक्रोश है, बल्कि आम जनता भी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

भारतीय ओबीसी विचार मंच ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और न्याय सुनिश्चित करते हुए पप्पू यादव को अविलंब रिहा किया जाए, ताकि वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच रहकर अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। संगठन का कहना है कि यदि इस मामले में समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करेगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान