बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नामांकन केंद्र पर दिनभर रही भीड़ और गहमागहमी

बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन केंद्र पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा और महिलाओं की भागीदारी खास रही। अब नाम वापसी और सिंबल आवंटन के बाद चुनावी सरगर्मी और बढ़ेगी।

बरहरवा : नगर निकाय चुनाव- 2026 के नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन केंद्र पर सुबह से ही राजनीतिक हलचल, समर्थकों की भीड़ और रौनक देखने को मिली। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में ललिता पासवान, मीनाक्षी कुमारी, रफत निसार, बबिता कुमारी, अर्पिता दास और मिनती सरकार शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज़ और नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

इस दौरान अंचलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की और उम्मीदवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिनभर उत्साहपूर्ण माहौल के बीच महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने लायक रही। अब देखना यह है कि 6 फरवरी को कौन-कौन नामांकन वापस लेता है, यानी 7 फरवरी को सिंबल आवंटन के बाद से नगर पंचायत क्षेत्र का चुनावी पारा उच्च स्तर पर पहुंच जाएगा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान