चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

मध्य विद्यालय के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था आरोपी

चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

चैनपुर पुलिस ने मध्य विद्यालय के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें कमर से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। वैध कागजात नहीं होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पलामू : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक कमर में लोडेड कट्टा छिपाकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम काराकाट स्थित मध्य विद्यालय खोहरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चैनपुर थाना की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही विद्यालय के पास मौजूद युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मुख्तार आलम उर्फ मोकतार आलम (22 वर्ष), पिता करमुद्दीन मियां, निवासी ग्राम बंदुआ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी निर्मित कट्टा बरामद हुआ। जांच करने पर कट्टे के चैम्बर में एक जिंदा कारतूस लोडेड पाया गया। हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

चैनपुर पुलिस ने बरामद कट्टा और कारतूस को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध चैनपुर थाना कांड संख्या 16/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B)a/26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें Koderma News: बाल श्रम के खिलाफ अभियान तेज, होटल से बच्चे का रेस्क्यू

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम
कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही? NFHS-5 आंकड़े चौंकाने वाले
हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया ट्रोलिंग: अभिव्यक्ति की आज़ादी या डिजिटल बदतमीज़ी? ट्रोलिंग केस और कानून
महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन
बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई
Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया
भंडारी पंचायत में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार: अभिषेक और चंदन पांडे ने किया नूतन गृह प्रवेश