मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई
निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से मिली सफलता
राजमहल अनुमंडल की मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, क्षेत्र और शिक्षण जगत का मान बढ़ाया है। राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह और क्षेत्र के शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
साहिबगंज : शिक्षा के क्षेत्र में राजमहल अनुमंडल ने एक बार फिर नया कीर्तिमान गढ़ा है। प्रखंड की मुस्कान कनोडिया (पिता: राकेश कनोडिया एवं माता: बीना कनोडिया) ने यूजीसी नेट परीक्षा में कॉमर्स विषय से सहायक प्राध्यापक हेतु सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र एवं शिक्षण जगत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला में हर्ष का वातावरण है।

प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। मुस्कान कनोडिया की इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षाविदों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
