गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम

मजदूर विरोधी बताए गए नए लेबर कानून

गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम
भाकपा माले का प्रदर्शन

चार लेबर कोड के विरोध में गावां थाना मोड़ पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नए श्रम कानूनों को मजदूरों के हितों के खिलाफ बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।

गिरिडीह : गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के खिलाफ आहूत देशव्यापी हड़ताल के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह केंद्र सरकार के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “मोदी सरकार हाय-हाय” के नारे लगाए और चारों लेबर कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इन कानूनों को मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया।

इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क आंशिक रूप से जाम रही, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।

मौके पर उपस्थित भाकपा माले नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने श्रम कानून लंबे संघर्ष के बाद बने थे, जिन्हें समाप्त कर नए कोड लागू किए गए हैं, जो मजदूर हितों के प्रतिकूल हैं।

प्रदर्शन के दौरान माले के वरिष्ठ नेता नागेश्वर यादव, सचिव सकलदेव यादव, अखलेश यादव, गणेश यादव, अशोक यादव, आनंदी यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें तीसरी में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Blue Sparrow Missile: अंतरिक्ष से हमला करने वाली इजरायल की खतरनाक मिसाइल Blue Sparrow Missile: अंतरिक्ष से हमला करने वाली इजरायल की खतरनाक मिसाइल
Dumka News: संघर्ष से सफलता तक, सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी में हासिल किया 41वीं रैंक
Dumka News: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना