बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से समर्थन की अपील

बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवार शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा और शालिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शुभारंभ किया।

गिरिडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी ने यहां अपनी उम्मीदवार शालिनी कुमारी के लिए भव्य चुनावी कार्यालय खोलकर जोरदार शुरुआत की है।

सरिया थाना रोड स्थित शानदार माल के ठीक बगल में बने इस आकर्षक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा और अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार शालिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने जोशीले अंदाज में कहा कि शालिनी कुमारी विकास, महिला सशक्तिकरण और सरिया के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करने वाली सच्ची उम्मीदवार हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस के इस मजबूत प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर बड़की सरिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाएँ।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता मोहम्मद इकबाल, मुरली मनोहर मंडल, मनीष मंडल, नरेश मंडल, विजय मंडल, मो. नसीम, मो. सफीक, मोहम्मद जलील, सुरेंद्र रविदास सहित दर्जनों उत्साही कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा माहौल उत्साह और जोश से भरपूर था।

Read More.. सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव

शालिनी कुमारी के इस चुनावी अभियान से कांग्रेस समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब सबकी नजरें हैं कि क्या शालिनी कुमारी बड़की सरिया नगर पंचायत को नई दिशा देने में सफल होंगी।

Read More.. Giridih News: माहुरी वैश्य महामंडल का 113वाँ अधिवेशन, भव्य आयोजन में जुटे हजारों लोग

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement