Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया

स्कूलों की मनमानी और आर्थिक दोहन पर लगाई रोक

Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया

बोकारो के निजी स्कूलों में अभिभावकों को हर साल फीस, बुक और डाप्लविंग चार्ज बढ़ाने की समस्या झेलनी पड़ती थी। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मनमानी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया।

बोकारो : जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक अहम फैसला लिया गया, जिसका झारखंड अभिभावक संघ ने स्वागत किया। साथ ही, लिए गए निर्णय का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह अभिभावक संघ ने उपायुक्त से किया।

अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष और जांच समिति के सदस्य महेंद्र राय ने कहा कि हर वर्ष बोकारो के निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान रहते हैं। हर साल मनमानी बुक, फीस, री-एडमिशन, डाप्लविंग चार्ज बढ़ोतरी कर अभिभावकों का आर्थिक दोहन करने के साथ मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता है।

लगातार अभिभावकों की समस्याओं के लिए झारखंड अभिभावक संघ जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखता है, ताकि सरकार द्वारा पारित आदेश को निजी स्कूल अक्षरशः पालन करें। नया सत्र शुरू होने वाला है।

विगत साल अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में सख्त चेतावनी दी गई थी कि 2026 में कोई भी निजी स्कूल न फीस बढ़ोतरी करेगी, न ही बुक परिवर्तन और डाप्लविंग चार्ज ले सकेगी। केवल तब ही कोई परिवर्तन संभव होगा जब स्कूल जिला प्रशासन को अपनी कार्यों की ब्लूप्रिंट देंगे और जिला जांच समिति संतुष्ट होगी।

यह भी पढ़ें चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

महेंद्र राय ने आगे कहा कि अब देखा जाएगा कि प्रशासन निजी स्कूलों पर कितनी नकेल कसती है।

यह भी पढ़ें चास नगर निगम चुनाव: डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम
कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही? NFHS-5 आंकड़े चौंकाने वाले
हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया ट्रोलिंग: अभिव्यक्ति की आज़ादी या डिजिटल बदतमीज़ी? ट्रोलिंग केस और कानून
महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन
बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई
Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया
भंडारी पंचायत में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार: अभिषेक और चंदन पांडे ने किया नूतन गृह प्रवेश