हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

ग्रामीणों ने किया विरोध, समझाने के बाद शांत हुआ माहौल

हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
मकान को ध्वस्त करते बुलडोजर

गावां के खोटमनाएं गांव में हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर तनाव की स्थिति बनी, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही।

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाएं गांव में गुरुवार को हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने दो घरों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रारंभ में इसका विरोध किया। हालांकि, बाद में स्थानीय अंचलाधिकारी के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हो गए और प्रशासन को कार्रवाई करने दी।

इस दौरान अंचलाधिकारी अविनाश रंजन के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों घरों को जमींदोज कर दिया गया।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में की गई है। इस मामले में कुल 16 लोग अभियुक्त हैं, लेकिन 14 लोगों ने अपने मामले में न्यायालय से स्टे ऑर्डर प्राप्त कर लिया है, जिससे उन पर न्यायिक कार्रवाई पर रोक लग गई है। वहीं, दो लोगों पर उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही।

मौके पर राजस्व कर्मचारी दिनेश मोची, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों पुलिस बल एवं अंचल कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम
कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही? NFHS-5 आंकड़े चौंकाने वाले
हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया ट्रोलिंग: अभिव्यक्ति की आज़ादी या डिजिटल बदतमीज़ी? ट्रोलिंग केस और कानून
महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन
बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई
Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया
भंडारी पंचायत में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार: अभिषेक और चंदन पांडे ने किया नूतन गृह प्रवेश