झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
उम्मीदवार संतोष यादव ने वार्ड 2, 3 और 4 में लोगों से मांगा समर्थन
By: Kumar Ramesham
On
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने प्रचार की गति तेज कर दी है। 12 फरवरी को तिलैया बस्ती के वार्ड 2, 3 और 4 के मतदाताओं से उन्होंने मुलाकात कर समर्थन मांगा।
कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर इलाके में राजनीतिक तापमान अब बढ़ने लगा है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सभी इलाकों में घूम-घूम कर संपर्क साध रहे हैं और जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने तथा उनका समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पंपलेट भी वितरित किए और अपने विजन का इज़हार किया। इलाके में उन्होंने महिला मतदाताओं से भी संपर्क साधा और उनका आशीर्वाद मांगा।
Edited By: Samridh Jharkhand
