महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन
ब्रह्मा कुमारियों ने श्रद्धालुओं को दिया आध्यात्मिक संदेश
बरही में महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्मा कुमारियों ने भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली। भगवान शिव, देवी पार्वती और गणेश जी की झांकी और आध्यात्मिक संदेशों से सजित रथ लोगों का आकर्षण बने।
हजारीबाग : गुरुवार को स्थानीय सेवाकेंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बरही तिलैया रोड, केसरी धर्मशाला के समीप महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था द्वारा भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी वीणा बहन ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन निराकार परमात्मा शिव का अवतरण हुआ था, जो आत्माओं को ज्ञान, शांति और पवित्रता का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।
उपस्थित लोग – राजदेव यादव, किरण देवी, स्नेह देवी, ज्योति देवी, गीता देवी, दीपा माता, शिला माता और अन्य – सभी को आंतरिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया गया। महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्म-जागृति का पर्व है। ब्रह्मा कुमारी ने बताया, “जब आत्मा स्वयं को पहचान लेती है, तभी सच्ची शिवरात्रि मनती है—क्योंकि अज्ञान का अंधकार मिटते ही ज्ञान का शिव प्रकट हो जाता है।”
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की और समाज में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
