मालिक की मर्जी: जीवन की उलझनों पर आधारित भावपूर्ण कविता

जीवन की दौड़ में ठहरकर सोचने को मजबूर करती पंक्तियाँ

मालिक की मर्जी: जीवन की उलझनों पर आधारित भावपूर्ण कविता
कवि : राकेश रमन 'रार'

यह कविता इंसान की मानसिक स्थिति, जीवन की उलझनों और आत्मसंघर्ष को व्यक्त करती है। इसमें दिखाया गया है कि मनुष्य खुद को सबका मालिक समझता है, लेकिन परिस्थितियाँ उसे ईश्वरीय इच्छा के आगे झुका देती हैं।

कभी-कभी थक जाता हूँ
चलते-चलते रुक जाता हूँ
जब कारण समझ नहीं पाता
तब अंदर से आती है आवाज़-
मालिक की मर्जी...
 
समझता रहा उम्र भर यही
मैं अपनी मर्जी का मालिक हूँ
है मेरे आस-पास जो दुनिया
उसका मैं ही तो खालिक हूँ
फिर क्यों कभी-कभी मैं उसको
लगाता हूँ अर्जी...
मालिक की मर्जी!
 
आता है मुझे गुस्सा बहुत और
यह जग लुटेरा लगता है,
खरीद लूँगा मैं सब-कुछ बस
पता तो चले कहाँ बिकता है।
अपने अलावा किसी का किया
मुझे क्यों लगता है फर्जी...
मालिक की मर्जी !
 
काश !  कोई मेरे फटे हुए
संस्कारों को सी देता !
बनाकर एक अनूठा वस्त्र,
मेरे दुर्गुणों को पी लेता !
मिलता नहीं क्यों मुझे
कोई ऐसा दर्जी ?
मालिक की मर्जी...
 
 मौलिक कृति-
राकेश रमण 'रार'
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान