स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

काता और कुमिते दोनों में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में तोरपा के चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। विजेताओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया।

खूंटी : रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डाउन स्कूल, तोरपा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता के काता एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्नेहा यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया। कुमिते स्पर्धा में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में यश कंडुलना, प्रियांशु नाग और प्रतीक स्वांसी शामिल रहे।

रजत पदक विजेताओं में एंजेलिना टोपनो, समृद्धि कुमार, एंजेल गुरिया, जोसेफ सुरिन, साक्षी कुमारी और एरॉन दीप कंडुलना का नाम शामिल है। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आदर्श कुमार, सिद्धार्थ सिंह, आयुष नायक, प्रियांशु बरला, अनुरिता सुरिंदर, आकृति कुमारी, एंजेल कंडुलना, लक्ष्मी कुमारी, मंजूषा बरला, राज नंदनी कुमारी और नितिन टोपनो शामिल रहे।

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में सोमवार को सभी पदक विजेताओं को प्राचार्या सिस्टर सुषमा, उप प्राचार्या सिस्टर नीलम तथा कराटे कोच सचिन कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर सुषमा ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान