बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
प्रशासन ने अफवाहों को बताया सुनियोजित प्रयास
बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने की कोशिश की गई है।
बोकारो : शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने की घटनाएं सामने आई हैं। मामले की जांच में पाया गया है कि लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने का प्रयास किया गया है।
भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर हो रही कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर, वीडियो या सोशल मीडिया संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें।
कानून हाथ में लेने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। अफवाहों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
