Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा

14 फरवरी को जिले भर के छात्र-छात्राओं ने प्री बोर्ड परीक्षा में लिया भाग

Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा

जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर कोडरमा जिले में पहली बार कक्षा 8 के छात्रों के लिए बोर्ड पैटर्न पर प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी और OMR शीट पर उत्तर दिए गए। छात्रों व शिक्षकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया।

कोडरमा : आठवीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य में कोडरमा जिला के  बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर  14फरवरी को वर्ग 8के  छात्र एवं छात्राएं अभ्यास के निमित बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर प्री बोर्ड परीक्षा में भाग लिए।कोडरमा जिला में इस तरह की परीक्षा पहली बार आयोजित की गई। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर छात्रों एवं शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया।

 विदित हो कि इस प्री बोर्ड को लेकर  जिला शिक्षा अधीक्षक काफी उत्साहित रहे एवं जिला के  संबंधित विषय के विशेषज्ञों की टीम के द्वारा प्रश्न पत्र का निर्माण करवाए एवं   व्हाट्सएप के माध्यम से प्रभारियों तक प्रश्न भेजवाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक लोग सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं OMR शीट उपलब्ध कराकर यह परीक्षा लिए।स्मरण रहे कि यह परीक्षा बहुविकल्पीय उत्तर पर आधारित है जिसके उत्तर को OMR शीट पर वृताकार रंगना है।

आदर्श मध्य विद्यालय की छात्रा अमृता सिन्हा,नंदनी कुमारी ,आकांक्षा सिंह तथा छात्र नैतिक कुमार ने बताया कि  ऐसे परीक्षाओं से  बोर्ड की तैयारी हेतु आत्म विश्वास बढ़ता है एवं परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की आशा रहती है।पुनः प्री बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को होगी।याद रहे कि विगत वर्ष कोडरमा  के आठवीं बोर्ड का परिणाम पूरे राज्य में अव्वल रहा था।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें