चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान

समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी

चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान
जनसंपर्क अभियान में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर एवं अन्य

चास में नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। मेयर पद के उम्मीदवार उमेश ठाकुर समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। प्रचार के दौरान नागरिकों ने सफाई, सड़क, पेयजल और नाली जैसी समस्याओं को उठाया।

बोकारो : चास नगर निगम चुनाव में 31 प्रत्याशी महापौर पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे हुए हैं और अपना-अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मेयर पद के उम्मीदवार उमेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

उमेश ठाकुर ने निगम क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि 23 फरवरी को चुनाव चिन्ह बक्सा छाप, क्रमांक संख्या 7 पर अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें मेयर पद पर विजयी बनाएं और चास नगर निगम का चहुंमुखी विकास करें।

जनता का कहना है कि उमेश ठाकुर साफ-सुथरी और स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं तथा गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। वे जनता के दुख-दर्द में हमेशा खड़े रहते हैं। लोगों का मानना है कि सही मायने में चास नगर निगम का विकास वही कर सकते हैं।

वे समर्थकों के साथ लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। श्री ठाकुर घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम का भव्य आयोजन

क्षेत्र के कई नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। उमेश ठाकुर ने जनता को भरोसा दिलाया कि यदि जनता अवसर देती है, तो वे पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें गिरिडीह मेयर चुनाव में फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन

जनसंपर्क के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अभियान पूरी तरह आचार संहिता के दायरे में संचालित किया गया। नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान