“बेटी की पुकार – एक भावपूर्ण कविता”

शिक्षा के लिए पिता से बेटी की संवेदनशील गुहार

“बेटी की पुकार – एक भावपूर्ण कविता”
कवि : “गुड्डू” अनिल, रांची( झारखण्ड)

यह कविता एक बेटी की भावनाओं को व्यक्त करती है, जो पढ़-लिखकर सम्मानजनक जीवन जीना चाहती है। मजदूरी और मजबूरी के जीवन से दूर, वह शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का सपना देखती है।

पापा, मुझको पढ़ लेने दो,
थोड़ा मुझमें भी हो गरूर
चाहे चपरासी  बन जाऊं
मुझे नहीं बनना मजदूर

अब भरोसा नहीं किसी पे
घूर रहें हैं क्रूर नज़र से
लज्जा ढकते मैं थक चुकी
निर्लज्ज, देखता रहता घूर-घूर 
चपरासी चाहे बन जाऊं
मुझे नहीं बनना मजदूर

लोगों की अश्लील बातें 
आंशुओं में कटती है रातें 
ठोकर खाते-खाते हमारा 
जीवन हुआ मजबूर
चपरासी चाहे बन जाऊं
मुझे नहीं बनना मजदूर

पढ़ाई की मुझमें सुरूर चढ़ी है 
सरकार भी सुविधा दे रही है 
आपकी कृपा सर पर बनी रहे 
पापा, चलो न थोड़ी दूर
चपरासी चाहे बन जाऊं
मुझे नहीं बनना मजदूर

यह भी पढ़ें भारत रंग महोत्सव के समापन पर नाटक ‘वापसी’ का भव्य विमोचन

पापा, मुझको पढ़ लेने दो
थोड़ा मुझमें भी हो गरूर
चपरासी चाहे बन जाऊं
मुझे नहीं बनना मजदूर

यह भी पढ़ें बापू से सवाल – एक गहन सोच

 

यह भी पढ़ें मालिक की मर्जी: जीवन की उलझनों पर आधारित भावपूर्ण कविता

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : झामुमो नेता संजीव बेदिया स्व. जागो मांझी की 31वीं पुण्यतिथि में हुए शामिल
Hazaribagh News : बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार
हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
Hazaribagh News : बरही में स्कूल वैन पलटी, बाइक सवार की मौत, पांच छात्र घायल
ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो
Opinion : 20 साल बाद मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम फार्मूला फिर सक्रिय
वार्ड 29 में जनता का भरोसा, लाल बाबू की ऐतिहासिक जीत
पारस एचइसी हॉस्पिटल ने 21 दिन की नवजात की बचाई जान, दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज
Koderma News : शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
सांसद मनीष जायसवाल करेंगे 101 बेटियों का विवाह