ब्लॉक रोड में जेएमएम समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

ब्लॉक रोड में आयोजित कार्यक्रम में जुटी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक

ब्लॉक रोड में जेएमएम समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
(फोटो)

कोडरमा में झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र जेएमएम समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक रोड पर किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय, पूर्व उम्मीदवार रविंद्र शांडिल्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित होकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

कोडरमा : इलाके में झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा परवान चढ़ने लगा है। उम्मीदवारों की धमक हर गली-मुहल्ले में गूंजने लगी है। इसी क्रम में जेएमएम समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक रोड में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय और पूर्व कोडरमा विधानसभा के पार्टी उम्मीदवार रविंद्र कुमार शांडिल्य द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री पांडेय और श्री रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में पार्टी समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र यादव को जिताने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार विश्वकर्मा और प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम करें। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मौके पर पत्रकारों से मुखातिब होकर पार्टी उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव ने कहा कि वे जनहित, जनसेवा और नगर परिषद इलाके के समग्र विकास के लिए ही चुनावी समर में हैं। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें समर्थन देती है तो वे उनकी उम्मीदों के अनुरूप काम करके विकास की रफ्तार को गति देंगे।

यह भी पढ़ें Giridih News : एयरपोर्ट की मांग, सुनील खंडेलवाल ने AAI को भेजा पत्र

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें बरही में पुलवामा शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल
Palamu News : पूनम सिंह का ऐलान: गांधी पार्क होगा पूरी तरह शुल्क मुक्त
Palamu News : पीडीजे श्रीराम शर्मा की अगुआई में बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा टीम ने जेल व्यवस्थाओं की जांच
Koderma News : मतगणना की तैयारी परखी गई, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
Sahebganj News : पूर्वी और पश्चिमी फाटक इलाके में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा बीमारी का खतरा
साहिबगंज वार्ड 26 में पूनम किरण चौरसिया का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास का संकल्प
साहिबगंज वार्ड 23 में प्रत्याशी निलेश कुमार का जनसंपर्क अभियान, विकास का विजन साझा
महाशिवरात्रि पर पुराना विधानसभा मैदान में गूंजा हर भोला हर शिव का जयघोष
जोर पकड़ रहा है चुनाव प्रचार अभियान, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने व्यापारियों से साधा संपर्क
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान