बरही में पुलवामा शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

बरही में पुलवामा शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा 14 फरवरी को बरही प्रखंड परिसर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर छात्रों के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

हजारीबाग : राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की अनुमंडल शाखा की बैठक स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में हुई। अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष कमल शंकर पंडित एवं संचालन कार्यक्रम सचिव मनोज कुमार ने की। बतौर अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल प्रसाद केशरी, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश संयोजक भरत यादव, प्रदेश विधि सचिव डॉ सुनील कुमार दत्त, सह सचिव तुलसी प्रसाद यादव, प्रदेश संगठन सचिव बिपिन बिहारी, प्रदेश सह संयोजक रवि शंकर कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल प्रसाद केशरी को अनुमंडल एवं प्रदेश टीम के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक तय किया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से आगामी 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर सैनिकों की स्मृति में प्रखंड परिसर बरही में  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

वीर सैनिकों की याद में वर्ग सप्तम तक के विद्यार्थियों के बीच एक निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। वहीं श्रद्धांजलि सभी 12 बजे से शुरू होगा। मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी राज आर्यन उर्फ छोटी,अनुमंडल उपाध्यक्ष महेश प्रसाद, योगेंद्र प्रजापति, सहित कई लोग शामिल थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान