Koderma News : दो गांवों से नाबालिग छात्र-छात्रा की आत्महत्या की खबर, जांच में जुटी पुलिस

दोनों घटनाएं एक ही रात अलग-अलग गांवों में हुईं

Koderma News :  दो गांवों से नाबालिग छात्र-छात्रा की आत्महत्या की खबर, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो अलग-अलग गांवों में नाबालिग युवक और नाबालिग युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की शॉकिंग घटना सामने आई। तेतरियाडीह के एक युवक और बेहराडीह की एक युवती ने एक ही रात अपने-अपने घरों में जीवन लीला समाप्त कर ली।

कोडरमा :  डोमचांच थाना क्षेत्र स्तिथ दो अलग-अलग गांव में एक साथ एक नाबालिक युवक व एक नाबालिक युवती द्वारा फांसी लगा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि रविवार की  रात तेतरियाडीह में एक नाबालिक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

वहीं उसी रात ही थाना क्षेत्र के बेहराडीह  में एक नाबालिक युवती ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। दोनों नाबालिक युवक-युवतियों ने फांसी क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जाता हैं कि नाबालिक युवक के फांसी लगाई जाने के कुछ क्षणों बाद ही बेहराडीह की रहने वाली नाबालिक युवती ने भी फांसी लगा ली।

इधर नाबालिक युवक की मां ने बताया कि उनके पति गाड़ी चलाने का काम करते हैं और वह अपने काम से गांव से बाहर गए हुए थे। घर पर वे अपने पुत्र व पुत्री के साथ थीं।  रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने पर जब वह अपने पुत्र के कमरे के पास पहुंची और उसे उठाने का प्रयास किया तो उसके कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने कमरे का काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया और जैसे ही अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक कमरे में लगे पंखे से फंदा बनाकर झूल रहा था। इसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा गया जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि युवक कक्षा 11वीं का छात्र था। इधर नाबालिक युवती की मौत की कहानी मिलती-जुलती हैं।

 बीती रात युवती के परिजन  खाना खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे और सुबह जब युवती की मां ने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद युवती के पिता द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया जहाँ देखा गया कि युवती कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही थी और जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें पिस्का नगड़ी वृद्धा आश्रम में सीसीएल का नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

मृतिका कक्षा 10 की छात्रा थी और फिलहाल 10 वीं की परीक्षा दे रही थी। इधर दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस दोनों घरों में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हैं । डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु  परिहार ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं आया हैं ,फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी हैं ।

यह भी पढ़ें बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम
कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही? NFHS-5 आंकड़े चौंकाने वाले
हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया ट्रोलिंग: अभिव्यक्ति की आज़ादी या डिजिटल बदतमीज़ी? ट्रोलिंग केस और कानून
महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन
बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई
Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया
भंडारी पंचायत में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार: अभिषेक और चंदन पांडे ने किया नूतन गृह प्रवेश