पिस्का नगड़ी वृद्धा आश्रम में सीसीएल का नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

पिस्का नगड़ी वृद्धा आश्रम में सीसीएल का नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र द्वारा मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 76 लोगों की नि:शुल्क जाँच और परामर्श दिया गया। शिविर में बुजुर्गों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच कर दवाएँ वितरित की गईं।

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र द्वारा दिनांक 06 फरवरी, 2026 को रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 76 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जाँच की गई। जाँच के उपरांत सभी लाभार्थियों को आवश्यक नि:शुल्क दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. शिखा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

स्थानीय लोगों एवं आश्रम प्रबंधन ने सीसीएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें बोकारो में जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनीं 39 से अधिक लोगों की समस्याएं

Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गावां थाना मोड़ पर चार लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंशिक सड़क जाम
कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही? NFHS-5 आंकड़े चौंकाने वाले
हाई कोर्ट के आदेश पर गावां में दो मकान ध्वस्त, विरोध के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया ट्रोलिंग: अभिव्यक्ति की आज़ादी या डिजिटल बदतमीज़ी? ट्रोलिंग केस और कानून
महाशिवरात्रि पर बरही में भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन
बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई
Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया
भंडारी पंचायत में गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार: अभिषेक और चंदन पांडे ने किया नूतन गृह प्रवेश