विज्ञान समस्याओं का समाधान और अवसर खोजने में मददगार: शादान आलम

ज़िक्रा अरेबिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान समस्याओं का समाधान और अवसर खोजने में मददगार: शादान आलम
ज़िक्रा अरेबिक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित ज़िक्रा अरेबिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक और रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शादान आलम ने विज्ञान को समस्याओं के समाधान और नए अवसरों की खोज का माध्यम बताया।

रांची : रांची माली टोला चौक हिंदपीढ़ी के ज़िक्रा अरेबिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मक क्षमता विकसित करना था। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं ने अपने मॉडलों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्काउड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें एआई रोबोट, इलेक्ट्रोलिसिस ऑफ वाटर, माइक्रोस्कोप, भारतीय त्योहार, ज्वालामुखी, मानव नेत्र, जल शुद्धिकरण प्रणाली, सोलर सिस्टम और रक्त परिसंचरण तंत्र जैसे आधुनिक व वैज्ञानिक मॉडल शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। मुख्य अतिथि शादान आलम ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा, "कड़ी मेहनत, समर्पण, और उत्साह के साथ आगे बढ़ें। कभी हार न मानें और हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहें। साइंस सिर्फ एक विषय नहीं है, यह एक दृष्टिकोण है। जो हमें समस्याओं का समाधान करने और नए अवसरों को खोजने में मदद करता है। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां आवश्यक हैं। प्रयोग और मॉडल के माध्यम से सीखने से बच्चों की समझ मजबूत होती है। स्कूल के निदेशक हाफिज अबुल कलाम ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान और तकनीक का है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, मेहनत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। ज़िक्रा अरेबिक स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर दसवीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्शी सबा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी ज्ञान से संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, कला और रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता से ही बच्चों की प्रतिभा निखरती है। विशिष्ट अतिथि मास्टर उस्मान, फ्रेंड्स ऑफ विकर्स सोसाइटी के तनवीर आलम, कमर सिद्दीकी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक, वैज्ञानिक और नवाचारी शिक्षा प्रदान करना है।प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों के कार्यों को देखा। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : झामुमो नेता संजीव बेदिया स्व. जागो मांझी की 31वीं पुण्यतिथि में हुए शामिल
Hazaribagh News : बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार
हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
Hazaribagh News : बरही में स्कूल वैन पलटी, बाइक सवार की मौत, पांच छात्र घायल
ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो
Opinion : 20 साल बाद मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम फार्मूला फिर सक्रिय
वार्ड 29 में जनता का भरोसा, लाल बाबू की ऐतिहासिक जीत
पारस एचइसी हॉस्पिटल ने 21 दिन की नवजात की बचाई जान, दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज
Koderma News : शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
सांसद मनीष जायसवाल करेंगे 101 बेटियों का विवाह