ऊर्जा सुरक्षा पर भारत का जोर, वेनेजुएला समेत नए विकल्पों पर विचार
विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
भारत सरकार ने कहा है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत वैश्विक बाजार की स्थितियों के अनुसार तेल आपूर्ति के नए विकल्पों का मूल्यांकन करेगा। वेनेजुएला समेत अन्य देशों से तेल आयात की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
नई दिल्ली : भारत ने कहा है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वह वेनेजुएला समेत किसी भी नए आपूर्ति विकल्प के वाणिज्यिक लाभों का मूल्यांकन करने के लिए तैयार है। भारत ने दोहराया कि वह ऊर्जा आपूर्ति में विविधता लाने का पक्षधर है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में एक बार फिर ऊर्जा जरूरतों और लाभकारी मूल्यों को निर्णय का आधार बताया। उन्होंने दोहराया कि भारत आपूर्ति में विविधता लाने का पक्षधर है।

इसके अलावा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े प्रश्नों के उत्तर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वाणिज्य मंत्रालय और वाणिज्य मंत्री के बयानों का संदर्भ लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और मंत्री इस संबंध में पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
