Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान

पुल की जाली पर चढ़ते देख लोगों ने रोका

Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान

पूर्वी सिंहभूम के मानगो क्षेत्र में पारिवारिक तनाव से परेशान एक युवक ने स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों की तत्परता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने युवक को थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की है।

पूर्वी सिंहभूम : शहर के मानगो क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की ओर से खुदकुशी का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई। सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी उदय सिंह पारिवारिक तनाव से परेशान होकर मानगो पुल पहुंच गया और स्वर्ण रेखा नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर लगी जाली पर चढ़ने लगा।

बताया जाता है कि उसी समय पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। युवक की हरकत देखकर लोगों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और बिना देर किए उसे पकड़कर नीचे उतार लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से वह नदी में कूदने से पहले ही सुरक्षित रोक लिया गया। घटना की सूचना तुरंत मानगो थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उदय सिंह को अपने साथ थाना ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी तनाव में था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है और आगे की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सजगता और समय पर हस्तक्षेप के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस उदय से पूछताछ कर रही है।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप