Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ

शिक्षकों व कर्मियों की रही सक्रिय भूमिका

Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ

Sido Kanhu Murmu University द्वारा आयोजित यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा–2024 का शुभारंभ मॉडल कॉलेज राजमहल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल 320 परीक्षार्थी नामांकित थे। परीक्षा संचालन में महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

साहिबगंज : सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी पंचम सेमेस्टर (सत्र 2022–26) परीक्षा का शुभारंभ मॉडल कॉलेज राजमहल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में बीएलएनएल बोहरा कॉलेज तथा मॉडल कॉलेज राजमहल के कुल 118 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 202 परीक्षार्थी नामांकित रहे, जिनमें 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी वीक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कदाचारमुक्त एवं अनुशासित परीक्षा संचालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने परीक्षार्थियों को भी विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने का निर्देश दिया। परीक्षा के सफल संचालन में महाविद्यालय के डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार एवं मोहन, सुमित, कर्मू, बबलू आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान