फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण

कलश यात्रा से शुरू हुआ यज्ञ, नगर भ्रमण में दिखा भक्तों का उत्साह

फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण

रांची के गणपत नगर स्थित गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज परिसर में नव-निर्मित शिव-पार्वती मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। औषधि स्नान के बाद फूलों से सुसज्जित वाहन में भगवान शिव-पार्वती का नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

रांची: राजधानी रांची के बहु बाजार के निकट गणपत नगर स्थित गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज के प्रांगण में एक भव्य एवं सुंदर शिव-पार्वती मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा एवं अन्य पूजा-अनुष्ठानों के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ।

यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को भगवान शिव-पार्वती का औषधि स्नान कराया गया तथा फूलों से सुसज्जित वाहन में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते नजर आए।

प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या में भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन हो रहा है। कांके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से जुड़े स्वामी जी एवं उनके भक्तों ने बुधवार रात भजन-कीर्तन, नाटक मंचन तथा भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। स्वामी जी ने भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में इसके अनुसरण की अपील की और कहा कि मुक्ति का मार्ग यही है।

गणपत पैलेस परिसर में इस भव्य मंदिर का निर्माण जितेंद्र सिंह एवं पंकज सिंह द्वारा कराया गया है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों के लिए सुसज्जित हॉल का भी निर्माण किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ में यजमान की भूमिका रूपनारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ निभा रहे हैं। वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. प्रशिक्षुओं का भव्य उन्मुखीकरण

शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जबकि शनिवार को भंडारे एवं पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा।

यह भी पढ़ें भुवनेश्वर डिजिटल अरेस्ट स्कैम: NALCO रिटायर्ड ऑफिसर से 1 करोड़ ऐंठने की कोशिश

Edited By: Mohit Sinha
Tags:   
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान