ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. प्रशिक्षुओं का भव्य उन्मुखीकरण
बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं का परिचय सत्र
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परिचय सत्र और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बी एड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 प्रशिक्षु पुजा कुमारी द्वारा योगासन प्रस्तुत किया गया। बी॰ एड॰ सत्र 2023-25 की प्रशिक्षु शिफा नूरी, मो. समीउल्लाह एवं सोनाली कुमारी सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया तदोपरांत सत्र बी.एड. एवं डी॰ एल॰ एड॰ प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह, नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार आदि उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों द्वारा भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया। जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को महाविद्यालय द्वारा उपहार भेंट किया गया। परिचय सत्र में बी. एड. सत्र 2025- 27 के नवीन प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ,सेवा निवृत्त विभागाध्यक्ष प्राध्यापक इतिहास विभाग, जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, कोडरमा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शिक्षा मानव जीवन को सदैव सामान्य से उत्कृष्ट की ओर अग्रसर करती है और अध्यापक की राष्ट्र निर्माण में भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने अपने सम्बोधन में उपस्थित प्रमुख अतिथियों, महाविद्यालय के सभी सम्मानित सदस्यों, प्रशिक्षु एवं उनके सम्मानित अभिभावकों को उनके गरिमामयी उपस्थिति एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम की हार्दिक बधाई देते हुए ,प्रशिक्षुओं को शिक्षा में नवीन तकनीकी को अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी, ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा , समाजसेवी संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 23- 25 के सभी एलुमनी सदस्य एवं बी. एड. सत्र 24-26 के प्रशिक्षु सहित बी. एड. सत्र 2025- 27 के नवीन प्रशिक्षु , अभिभावकगण एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक डॉ मृदुला भगत, डॉ पुजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, मुख्तार आलम, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2024-26 की प्रशिक्षु दीपा नाथ एवं रोहित कुमार रौशन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया।
