दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: आदित्य साहू

बाबूलाल मरांडी ने किया दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: आदित्य साहू

झारखंड भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। रांची सहित सभी जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और कृतित्व को स्मरण किया।

रांची : प्रदेश भाजपा ने आज सभी जिलों में मां  भारती के सपूत,पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। दीनदयाल उपाध्याय की के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पुष्पांजलि अर्पित की। साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे जिनका इस दुनियां से असमय जाना देश ही नहीं पूरे विश्व केलिए अपूरणीय क्षति थी।

कहा कि दीनदयाल जी ने गरीबी और अभाव के जीवन को बड़े नजदीक से देखा था। इसलिए उन्होंने भारत को सशक्त बनाने केलिए अंत्योदय का मंत्र दिया। कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और चिंतन का अनुसरण करते हुए देश की सेवा में जुटे हैं। मोदी सरकार के केंद्र में गांव,गरीब ,किसान , दलित,वंचित, पिछड़े ,समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का संकल्प है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मरांडी ने कहा कि भाजपा का चिंतन अपने स्थापना काल से ही एकात्म मानव और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है जिसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय रहे।

यह भी पढ़ें Deoghar News : पारिवारिक सूची के लिए 5 माह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही है महिला

कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ही भारत की एकात्मकता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय चिंतन के मूल में एकात्मकता है।  इसीलिए भारत एक भूभाग नहीं बल्कि जीवंत सांस्कृतिक चेतना है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठन कर्ता रहे। उन्होंने अपना क्षण क्षण और कण कण मां भारती के सेवा में समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें झारखंड सरकार के खजाने से हुए 10 हजार करोड़ के गबन की हो उच्च स्तरीय जांच : बाबूलाल मरांडी

कहा कि उन्होंने भारत की राजनीतिक व्यवस्था को एक नई दिशा दी।आज भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कहा कि दीनदयाल के आदर्शों के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता केलिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का तरीका नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है।

यह भी पढ़ें जेपीएससी उम्र सीमा विवाद: राज्यपाल से मिले छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला, Cut-off तिथि बदलने की मांग

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत