बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव: नामांकन के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 नामांकन, 23 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री

बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव: नामांकन के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक कुल 16 प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है, जबकि 23 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की गई है।

गिरिडीह : बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को अनुमंडल सह प्रखंड अंचल कार्यालय में काफी गहमागहमी देखने को मिली। अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इनमें लक्ष्मी देवी पति बसंत कुमार, सुनीता प्रसाद पति रामपति प्रसाद, शोभा देवी पति फागु पंडित, सुनीता देवी पति सुभाष मोदी, प्रीतपाल कौर पति करण सचदेवा, थमिया देवी पति स्वर्गीय रघुनाथ मंडल, विनीता देवी शाह पति सुरेंद्र मंडल, यशोदा कुमारी पति राजेश रवानी, कंवलजीत सलूजा पति संजय सलजा, मंजू देवी पति दशरथ प्रसाद तथा कौशल्या देवी पति जनक किशोर महतो शामिल हैं।

इससे पूर्व सोमवार को चेतना तरवे, श्रुतिप्रिया कौर, कंचन देवी एवं आरती देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि शनिवार को आरती देवी ने नामांकन कराया था। इस प्रकार अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है, जबकि कुल 23 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है।

वहीं वार्ड संख्या 1 से 6 के लिए अब तक 36 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है तथा वार्ड संख्या 7 से 12 के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड संख्या 1 से 6 के लिए मंगलवार को चार नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई और अब तक कुल 51 नामांकन प्रपत्र बिक चुके हैं। वहीं वार्ड संख्या 7 से 12 के लिए मंगलवार को एक नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है तथा अब तक कुल 39 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की गई है।

यह भी पढ़ें चीरुवां शरीफ में उर्स का भव्य आयोजन, दूसरे दिन जलसा संपन्न

निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अब बुधवार को केवल एक दिन ही नामांकन कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान