रांची : कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरमबोर्ड, टेनिस, चेस, चाइनीज चेकर आदि इंडोर व आउटडोर गेम का आयोजन होगा। मौके पर संस्थान के खेल निदेशक डॉ. रजनीश महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से जहां शारीरिक चुस्ती-दुरुस्ती बनी रहती है, वहीं मानसिक विकार भी दूर होते हैं।

