सभी मतदान केंद्र व मतगणना हॉल धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमन्त सती ने जारी किया आदेश

सभी मतदान केंद्र व मतगणना हॉल धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को ध्यान में रखते हुए साहिबगंज जिले के सभी मतदान केंद्रों और मतगणना हॉल को धूम्रपान एवं तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला व अन्य तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

साहिबगंज : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) हेमन्त सती ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के वार्डो के सभी मतदान केन्द्रों और मतगणना हॉल को धूमपान व तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि साहिबगंज जिलान्तर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त साहिबगंज नगर परिषद के 28 वार्डो एवं राजमहल तथा बरहरवा नगर पंचायत के सभी वार्डो के सभी मतदान केन्द्रों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

सभी मतदान केन्द्र परिसर में किसी प्रकार का सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा इत्यादि का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय बीड़ी-सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की धारा-4 तथा झारखंड राज्य के संबंधित अधिनियम 2021 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं अनुशासित मतदान सुनिश्चित करें।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement