भोगनाडीह में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बर्नाड मरांडी और राजाराम मरांडी

भोगनाडीह में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव में आरुपे आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने नृत्य और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साहिबगंज : बरहेट प्रखंड की पावन धरती भोगनाडीह गांव में रविवार को आरुपे आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र, भोगनाडीह द्वारा बच्चों का एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रखा गया था। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रखंडों से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण के माध्यम से वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है, जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को यह संदेश दिया कि यदि हम अभी से जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए यह समझाया गया कि पेड़ों से हमें न केवल ऑक्सीजन मिलती है, बल्कि कपड़ा, कागज, पेंसिल और अन्य कई दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी प्राप्त होती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी एवं झामुमो के जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस तरह के कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते हैं।कार्यक्रम में जज की भूमिका हेलन संजय मरांडी और इग्निस टुडू ने निभाई। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि समाज मिलकर “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान को अपनाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक रूप से सफल रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक मजबूत संदेश भी देने में कामयाब रहा।

Read More.. Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement