नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 28 उम्मीदवार, मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन

जातीय व सामाजिक समीकरण साधने में जुटे प्रत्याशी

नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 28 उम्मीदवार, मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन

साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव भले ही गैर-दलीय हो, लेकिन भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित कई दलों के समर्थित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यह चुनाव राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

साहिबगंज : नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान होना है। यह चुनाव तकनीकी और आधिकारिक रूप से गैर-दलीय है, लेकिन जमीन पर इसकी तस्वीर किसी विधानसभा या लोकसभा चुनाव से कम नहीं है। राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई अन्य दल अपने समर्थित उम्मीदवारों के लिए चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। गली-मोहल्लों में लगे पोस्टर-बैनर से लेकर सोशल मीडिया के हाईटेक कैम्पेन तक, सब कुछ बड़े चुनाव की तर्ज पर चल रहा है।

मतपत्रों पर भले ही पार्टियों के चुनाव चिन्ह न हों, लेकिन प्रत्याशियों के चेहरों के पीछे प्रमुख राजनीतिक पार्टी की पूरी मशीनरी काम कर रही है। साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 28 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें एक प्रत्याशी ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो इस चुनाव को कांटे की टक्कर में बदल रहे हैं।

भाजपा, कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसे दलों के जिला अध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी है। हालांकि राजद और जदयू ने अपने समर्थित उम्मीदवार को विधिवत रूप से नहीं उतारा है, लेकिन इन पार्टियों के कई नेता प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा भी अंतर्कलह से जूझ रहा है, जिससे इस चुनाव के बाद पार्टी के और बिखरने की संभावना जताई जा रही है। सभी प्रत्याशियों ने जनता को लुभावने वादे किए हैं, लेकिन मतदाताओं की चुप्पी ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

अध्यक्ष पद हेतु प्रमुख राजनीतिक पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के अलावा कई और ऐसे प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं जो इस चुनाव में आगे चल रहे हैं और कांटे की टक्कर में हैं। पलड़ा कभी भी पलट सकता है। सभी ने अपनी-अपनी जीत के लिए जातीय और सामाजिक समीकरण साधने में लगे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। शनिवार को प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन सभी दलों के समर्थित प्रत्याशियों ने बाइक रैली और रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

Read More.. तालझारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग, एबीवीपी ने रेल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने चुनावी मैदान संभाला। इस चुनावी मैदान में सिर्फ प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा ही नहीं, बल्कि सांसद, विधायक और प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों की साख भी दांव पर लगी है। अब देखना यह है कि किसके सर पर नगर परिषद अध्यक्ष पद का ताज सजता है?

Read More.. साहिबगंज में बढ़ने लगा गर्मी का सितम, 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप